mondiad

Monday, 22 May 2023

फिपिक (FIPIC) कौन से देशों का संगठन है और क्यों चर्चा में है?

फिपिक (#FIPIC) कौन से देशों का संगठन है और क्यों चर्चा में है?



  • फिपिक का अर्थ है- फोरम ऑफ इंडिया-पैसिफिक आइलैंड कोऑपरेशन। यह भारत और प्रशांत महासागर के 14 द्विपी देशों का संगठन है। इन 14 द्विपीय देशों में शामिल हैं-  पापुआ न्यू गिनी, फिजी, कुक आइलैंड, क्रिबाती, मार्शल आइलैंड, माक्रोनेशिया, नौरू, नियू, सामाओ, सोलोमैन आइलैंड्स, पलाऊ, टोंगा, टुवालू, वनाउतू।
  • ये देश आस्ट्रेलिया के आसपास पाए जाते हैं।
  • 22 मई 2023 को फिपिक की शीर्ष बैठक पापुआ न्यू गिनी में हुई, जिसकी अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
  • इस दौरान नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया गया। फिजी ने मोदी को 'कम्पैनियन ऑफ द आर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया जबकि पापुआ न्यू गिनी ने 'ग्रेट कम्पैनियन ऑफ द आर्डर आफ लोगोहु' दिया।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोदी को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान अब्दुल अजीज अल सउद, अफगानिस्तान का स्टेट ऑर्डर आफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं।

अन्य महत्वपर्ण तथ्य 

  • पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा 'टोक पिसिन' है।
  • तमिल क्लासिक 'थिरुक्कुरल' के टोक पिसिन में हुए अनुवाद का विमोदन भी मोदी ने किया।
  • 'थिरुक्कुरल' को कवि थिरुवल्लुवर ने लिखा था। इस ग्रंथ को तमिल में बहुत अहम स्थान प्राप्त है। इसमें विभिन्न् विषयों पर मूल्यवान अंतदृष्टि प्रदान की गई है।

- लव कुमार सिंह

#General_Knowledge #Current_Affairs #Jobs #GK #FIPIC #International_Matters

No comments:

Post a Comment

What do you mean by Jargon? शब्दजाल से आप क्या समझते हैं?

What do you mean by Jargon? शब्दजाल से आप क्या समझते हैं? (सीसीएसयू  बीएजेएमसी, मास मीडिया राइटिंग स्किल्स के  2022 के पेपर में आया 3 अंकों ...