mondiad

Monday, 8 May 2023

Reasoning Question : किसी दिए गए वर्ष का कैलेंडर दोबारा कब प्रयोग हो सकता है?

In which year a given calendar can be used again?

How to Solve Calendar Related Questions in Reasoning Section of Competitive Examinations? 



विभिन्न नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के रीजनिंग सेक्शन में एक सवाल पूछा जाता है कि किसी दिए गए वर्ष का कैलेंडर आगामी किस वर्ष के दौरान हूबहू प्रयोग किया जा सकता हैया दिए गए वर्ष का कैलेंडर बीते किस वर्ष में प्रयोग हुआ था। उदाहरण के रूप में 2018 को ही लेते हैं। 2018 का कैलेंडर पुनः किस वर्ष बिना किसी फेरबदल के प्रयोग किया जा सकता है?

सवाल को हल करने का चरणबद्ध तरीका


पहला कदम


सबसे पहले यह देखेंगे कि दिया गया वर्ष सामान्य वर्ष है या लीप वर्ष है। लीप वर्ष का पता उस वर्ष में 4 का भाग देकर पता करते हैं। यदि 4 का भाग चला जाता है और शताब्दी वर्ष (जैसे 2000) में 400 का भाग चला जाता है तो वह वर्ष लीप वर्ष होता है। 2018 का वर्ष 4 से पूरी तरह विभाजित नहीं होताइसलिए यह एक सामान्य वर्ष है।

दूसरा कदम


सामान्य वर्ष में 1 विषम दिन होता है। विषम दिन वह होता है जो किसी संख्या में 7 से भाग देने पर शेष आता है। सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं। 365 में 7 से भाग दें तो 1 शेष आता हैइसलिए सामान्य वर्ष 2018 का विषम दिन 1 हुआ।

तीसरा कदम


अब हमें नीचे दी गई तालिका के अनुसार वह वर्ष ढूंढना है जिसका कुल विषम दिन 2018 की तरह 1 ही आ जाए और साथ ही वह सामान्य वर्ष भी हो। वही वर्ष हमारा उत्तर होगा।

वर्ष
विषम दिन
कुल विषम दिन
2018
1
1
2019
1    (पिछले वर्ष का कुल 1 भी जुड़ेगा)
2   
2020
2     (लीप वर्ष में 2 विषम दिन)
4    
2021
1    (पिछले वर्ष के कुल 4 भी जुड़ेंगे)
5    
2022
1    (पिछले वर्ष के कुल 5 भी जुड़ेंगे)
6    
2023
1    (पिछले वर्ष के कुल 6 भी जुड़ेंगे)
7         (7/70 विषम दिन)
2024
2     (पिछले वर्ष के 7 भी जुड़ेंगे)
9         (9/72 विषम दिन)
2025
1      (पिछले वर्ष के 9 भी जुड़ेंगे)
10        (10/73 विषम दिन)
2026
1      (पिछले वर्ष के 10 भी जुड़ेंगे)
11         (11/74 विषम दिन)
2027
1      (पिछले वर्ष के 11 भी जुड़ेंगे)
12        (12/75 विषम दिन)
2028
2       (लीप वर्ष में 2 विषम दिन)
14        (14/70 विषम दिन)
2029
1       (पिछले वर्ष के 14 भी जुड़ेंगे)
15        (15/71 विषम दिन)

उत्तर

इस प्रकार 2029 वह वर्ष आया जो 2018 की तरह एक सामान्य वर्ष भी है और उसमें 2018 की ही तरह विषम दिन भी 1 ही है। इस प्रकार 2018 का कैलेंडर बिना किसी बदलाव के 2029 में प्रयोग किया जा सकेगा।

शॉर्ट ट्रिक (Short Trick)


  • ज्यादातर मामलों में कैलेंडर के दोबारा प्रयोग वाला वर्ष दिए गए वर्ष से गिनकर या तो 7वां वर्ष बैठता है या फिर 12वां वर्ष बैठता है।
  • इसे यूं भी कह सकते हैं कि सामान्य वर्ष (जैसे 2018) के मामले में तालिका में जिस वर्ष में कुल विषम दिन 8 या 15 आ जाते हैं वही हमारा उत्तर होता है।
  • एक बार तालिका से अभ्यास हो जाए तो फिर आप उंगलियों पर गिनकर भी इस सवाल को हल कर सकते हैं। बस ध्यान यह रखना है कि दिया गया वर्ष सामान्य वर्ष है तो उत्तर वाला वर्ष भी सामान्य वर्ष ही होगा और उसका कुल विषम दिन भी 1 ही आना चाहिए।


इसी विधि पर आधारित ये सवाल स्वयं करके देखें



1-

राजन के पास 1995 का कैलेंडर है। यह कैलेंडर दोबारा किस वर्ष काम आ सकता है? (उत्तर विकल्प- 2000200420062010)

2-

यदि रोहित अपना जन्मदिन मंगलवार 5 जनवरी 1965 को मनाता है तो वह अपना जन्मदिन दोबारा इसी दिन (मंगलवार) कब मनाएगा? (उत्तर विकल्प- 1970197119731974)

3-

सुल्तान सिंह ने एक कैलेंडर का प्रयोग 1918 में किया। इस कैलेंडर को वह जिस वर्ष पुनः प्रयोग में लाने वाले थेउसी वर्ष उनका निधन हो गया। सुल्तान सिंह का निधन किस वर्ष हुआ? (उत्तर विकल्प- 1929192819241923)

(उत्तर- (1)- 2006, (2)- 1971, (3)- 1929)

- लव कुमार सिंह

#exam #competition #Reasoning #SSC #BankPO #RRB #Calendar_Related_Questions

No comments:

Post a Comment

What do you mean by Jargon? शब्दजाल से आप क्या समझते हैं?

What do you mean by Jargon? शब्दजाल से आप क्या समझते हैं? (सीसीएसयू  बीएजेएमसी, मास मीडिया राइटिंग स्किल्स के  2022 के पेपर में आया 3 अंकों ...